एक्सप्रेस वे पर लोडिग टेंपो में घुसी कार, छह घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही इंडिगो कार आगे चल रहे लोडिग टेंपो में टकरा गई
(मथुरा)सुरीर: यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही इंडिगो कार आगे चल रहे लोडिग टेंपो में टकरा गई। जिससे उनमें सवार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पीआरवी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह इंडिगो कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 74 के समीप अनियंत्रित होने पर आगे चल रहे बाइक लदे लोडिग टेंपो में टकरा गई। कार में सवार राजीव, समीर एवं रेखा निवासी नवीपुर जनपद सुल्तानपुर और टेंपो में सवार शनि शर्मा, अमन एवं परवेज घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी 2629 पहुंची।
पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी कुंवरपाल सिंह, मुकेश कुमार चालक लोकेश कुमार ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। हादसे में लोडिग टेंपो में लदी तीन नई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।