Move to Jagran APP

नगर निगम की कॉलोनी, नाली व सड़क का इंतजार

संवाद सहयोगी मथुरा अभिषेकपुरी शहर के वार्ड संख्या तीन की कॉलोनी है। नगर निगम का सीमा

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 05:54 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:54 AM (IST)
नगर निगम की कॉलोनी, नाली व सड़क का इंतजार
नगर निगम की कॉलोनी, नाली व सड़क का इंतजार

संवाद सहयोगी मथुरा : अभिषेकपुरी, शहर के वार्ड संख्या तीन की कॉलोनी है। नगर निगम का सीमा विस्तार हुआ, तो इसे भी शामिल कर लिया गया, लेकिन सुविधाओं का विस्तार आज तक नहीं हो पाया है। अनदेखी का शिकार अभिषेकपुरी कॉलोनी में न चलने को सही सड़क है और न ही जलनिकासी के इंतजाम। जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

कॉलोनी को नगर निगम में शामिल हुए तीन साल हो गए। लेकिन, जो सुविधाएं निगम क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों को मिल रही हैं, वह यहां नहीं हैं। घरों से निकलने वाला पानी कच्ची सड़क और प्लॉट में ही जमा हो जाता है। जलभराव और कीचड़ में अक्सर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी है। खारा पानी बना समस्या-

कॉलोनी में पानी का संकट है। अभी तक यहां पर पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। पानी के लिए घरों में ही सबमर्सिबल लगे हैं। भूगर्भ जल खारा है, विकल्प न होने के कारण उसे ही पीने की मजबूरी है, या फिर आरओ का पानी खरीदना पड़ रहा है।

इनका कहना है ..

--- नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कॉलोनी के हालात गांव से भी बदतर हैं। पक्की सड़कें न होने से क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कई बार लोग फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।

प्रमोद, स्थानीय निवासी --- पक्की नालियों का निर्माण न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी प्लॉटों में जमा होता रहता है। इसके बाद सड़क पर भी आ जाता है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी है।

देवेंद्र, स्थानीय निवासी

--- पेयजल पाइपलाइन न होने से क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या है। खारा पानी पीना मजबूरी हो गई है। लेकिन, यहां कोई सुनने वाला नहीं है। जलभराव की समस्या से निजात को कोई योजना नहीं बनाई गई है।

रचना, स्थानीय निवासी

--- कॉलोनी की अव्यवस्थाओं के चलते यहां खासकर बुजुर्गों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए टेंपो चालक भी कई बार आने से मना कर देते हैं।

देवकी देवी, स्थानीय निवासी

-क्षेत्र के विकास कार्यों में सड़क, नाली और पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजे हैं। उम्मीद है, जल्द वह पास हो जाएंगे और काम शुरू हो जाएगा।

रजनी देवी, क्षेत्रीय पार्षद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.