Move to Jagran APP

खेत पर काम कर रही महिला को गोलियों से भूना

थाना क्षेत्र के नगला बघेल (धाना जीवना) में रविवार शाम को एक अधेड़ महिला को गोलियां से भून दिया गया। मृत महिला अपने पति के साथ धान की कटाई कर रही थी। फायरिग होते ही पति जान बचा कर भाग गए। घटना के पीछे बेची गई जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा जाना रहा। नगला बघेल (धाना जीवना) निवासी निहाल सिंह

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:56 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:20 AM (IST)
खेत पर काम कर रही महिला को गोलियों से भूना
खेत पर काम कर रही महिला को गोलियों से भूना

संवाद सूत्र, फरह: थाना क्षेत्र के नगला बघेल (धाना जीवना) में रविवार शाम हमलावरों ने दुस्साहसिक वारदात अंजाम दी। पति के साथ खेत में धान कटाई कर रही महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। फायरिग देख पति जान बचाकर भागा। तीन गोली लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

loksabha election banner

नगला बघेल निवासी निहाल सिंह और उसकी पत्नी त्रिवेणी (55) शाम को खेत पर धान की कटाई कर रहे थे। निहाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसी समय रिश्ते का भतीजा डिगंबर सिंह, पुष्पेंद्र, सोनू, दिनेश और गांजोली के प्रधान नाहर सिंह निहाल के खेत पर पहुंचे। हमलावरों ने पत्नी त्रिवेणी को निशाना बनाकर फायरिग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिग देख निहाल जान बचाकर भागा। जबकि पत्नी के सीने, हाथ और पैर में तीन गोलियां हमलावरों ने दाग दीं। मौके पर ही त्रिवेणी ने दम तोड़ दिया। फायरिग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तब तक हमलावर भाग निकले।

निहाल सिंह ने पुलिस को बताया कि डिगंबर सिंह के कहने पर उसने अपनी दो बीघा जमीन एक रिश्तेदार को करीब दो साल पहले बेची थी। बेचते समय दोनों के बीच कुछ शर्तें भी रखी गई थीं, जिनको डिगंबर और उसके रिश्तेदार ने पूरा नहीं किया और जमीन का दाखिल खारिज भी अपने नाम करा लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। महिला जमीन से कब्जा नहीं छोड़ रही थी और डिगंबर बार-बार दंपती के ऊपर दबाव बना रहा था।

सरेशाम महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे और इंस्पेक्टर फरह शेर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि पीड़ित ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही कुछ कहा जा सकता है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित पकड़े जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.