Move to Jagran APP

छोटी सी चूक करा देती है बड़ा हादसा : सांसद

एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रमयातयात नियमों का पालन करने का किया गया आह्वान

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 06:01 AM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 06:01 AM (IST)
छोटी सी चूक करा देती  है बड़ा हादसा : सांसद
छोटी सी चूक करा देती है बड़ा हादसा : सांसद

संवाद सहयोगी, मथुरा : सांसद हेमामालिनी ने कहा कि जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन जाती है। इसलिए वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए।

loksabha election banner

वह एआरटीओ कार्यालय पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और भाग्य से मिलता है। इस जीवन को देश और मानव के काम में आना चाहिए। सड़क दुर्घटना में सबकुछ खत्म हो जाता है।

उन्होंने बताया कि तीन-चार वर्ष पहले उनके साथ भी सड़क दुर्घटना हुई थी, लेकिन भगवान की कृपा रही। बस चालकों को बहुत ही सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। उनके पीछे बहुत यात्री बैठे होते हैं। गोवर्धन क्षेत्र के विधायक कारिदा सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को केवल सावधानी से ही कम किया जा सकता है। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि वाहन तेज गति से नहीं चलाना चाहिए। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दूसरों को समझाने से पहले खुद सुधरने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पूर्व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन की छात्राओं ने एक गीत के माध्यम से यातायात के प्रति जागरूक किया। एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, एआरटीओ प्रशासन लक्ष्मण प्रसाद, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्र, पीटीओ नीलम, जनार्दन शर्मा, धर्मेंद्र, संजय शर्मा, प्रधानाचार्य कविता सक्सेना, बीनेश शर्मा उपस्थित रहीं। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बलदेव : बलदेव पब्लिक स्कूल द्वारा कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए पर्यावरण संरक्षण जन जागरूकता अभियान चलाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सहयोग किया गया।

वृंदावन में यमुना किनारे पर्यावरण बचाओ जागरूकता के लिए तिरंगा रैली का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने धरा को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान प्रदूषण से हो रहा है। यमुना शुद्धीकरण का संदेश भी दिया। स्कूल प्रबंधक डा. अशोक सिकरवार ने पर्यावरण बचाने के लिए शपथ दिलाई। एसडीएम महावन दीक्षा जैन, डा. अरविद देशवाल, विकास प्राधिकरण सचिव नागेंद्र प्रताप, डेंजरस एडवेंचर स्पो‌र्ट्स लांगेस्ट व‌र्ल्ड टूर बाय आन फुट संस्था के सदस्य जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविद, आनंद, चंदन कुमार का सहयोग रहा। सुरेंद्र सिंह राजपूत, तरुण शर्मा, गोपाल शर्मा, मितेश सिंह, संजीव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.