Move to Jagran APP

रेंडम सैंपलिग पर जोर, 667 हुए एक्टिव केस

पिछले छह माह में सबसे अधिक मिले 127 संक्रमित मरीजबाहर आने-जाने वाले मिल रहे सबसे अधिक संक्रमित

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 06:23 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 06:23 AM (IST)
रेंडम सैंपलिग पर जोर, 667 हुए एक्टिव केस
रेंडम सैंपलिग पर जोर, 667 हुए एक्टिव केस

जासं, मथुरा: अभी तक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि मथुरा और वृंदावन में हो रही थी, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। इनमें अधिकांश लोग वह है, जिनका सैंपल रेंडम लिया गया है। यह सभी लोग रोज कहीं न कहीं काम के लिए बाहर आते-जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में 127 मरीजों की पुष्टि की गई है। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 667 हो गई है।

loksabha election banner

सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने बताया कि वृंदावन में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें आधा दर्जन से अधिक एक ही आश्रम के हैं। उधर, गोकुल में आधा दर्जन से अधिक संक्रमित मिले हैं। यहां रोज दर्जनों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इन्हें लेकर ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। नगर पंचायत अधिकारियों द्वारा सैनिटाइजर का कार्य तेज कर दिया है। इसके अलावा छाता, कृष्णा नगर, इस्कान मंदिर, आनंदपुरी, औरंगाबाद, राजपुर में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। वहीं आगरा, पश्चिम बंगाल और लखीमपुर खीरी से कान्हा के दर पहुंचे लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। पैगांव, रमणरेती, खिलौनी, मांट, बलदेव, गोवर्धन, कदंब विहार निवासी मरीजों की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नौहझील में दो और राया में चार संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 7730 हो गई है। जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 6993 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 119 है। सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने दूसरी लहर से खुद को बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मास्क ठीक से लगाएं। बार-बार साबुन से हाथ धोएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। क्योंकि पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 2500 लोगों की सैंपलिग की गई थी, जिनमें से 113 लोग पाजिटिव पाए गए थे, जबकि शुक्रवार को तीन हजार लोगों का सैंपल लिया है, जिनमें से 127 लोग संक्रमित पाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.