मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण: पात्र लाभार्थियों में 511 परिवारों का चयन, मिलेगी 40000 रुपये की पहली किस्त
मथुरा में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 511 पात्र लाभार्थियों का चयन हुआ है। इन चयनित परिवारों को जल्द ही 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी।

HighLights
मथुरा में 511 नए लाभार्थी मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए चयनित।
चयनितों को जल्द मिलेगी 40 हजार रुपये की पहली किस्त।
घुमंतू, सपेरा और निराश्रित महिलाओं को योजना का लाभ।
जागरण संवाददाता, मथुरा। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में इस वित्तीय वर्ष 511 नए लाभार्थियों का चयन किया गया है। ब्लाक स्तरीय सत्यापन में सब कुछ सही मिलने पर अब इनको आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की जाएगी।
इस वित्तीय वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए घुमंतू, सपेरा जाति और निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित श्रेणियों के लोगों से आवेदन कराए गए।
आवास योजना में 589 लोगों ने आवेदन किया, जिनका ब्लाक स्तर पर सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद इनमें से 511 आवेदक पात्र पाए गए, जबकि पात्रता संबंधी। इसके बाद सभी दस विकास खंडों से इन पात्र आवेदकों की सूची जिला मुख्यालय भेजी गई।
ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से योजना के इस वर्ष के आवेदकों का आवास योजना की पहली किस्त देने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश मुख्यालय को भी इसकी मांग भेज दी गई है।
इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में दी जाती है, जिसमें पहली किस्त 40 हजार रुपये की होती है।
किस विकास खंड में कितने लाभार्थी
जिले के सभी दस विकास खंडों में लाभार्थियों का चयन ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने कराया है। इनमें बलदेव में 58, चौमुहां में 111, छाता में 201, फरह में 52, गोवर्धन में 42, मांट में 23, मथुरा में 35, नंदगांव में 12, राया में 21 और नौहझील में 38 लाभार्थियों का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए इस वर्ष के लाभार्थियों का चयन किया गया है। कुल 511 आवेदकों को पहली किस्त जारी की जाएगी।
-एके उपाध्याय, पीडी डीआरडीए
यह भी पढ़ें- जौनपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 30 जुलाई तक करें अप्लाई, वंचित परिवारों से आवेदन करने की अपील
यह भी पढ़ें- चंदौली में खोजे नहीं मिल रहे मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, सिर्फ 800 की हो सकी फीडिंग
सपना बनीं भारत विकास परिषद की तीज क्वीन
मथुरा: भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस समारोह का दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। युगल नृत्य और सामूहिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बलिदानी ऊधम सिंह के जीवन पर आधारित बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक रहा। सभी अतिथियों ने नाटक की सराहना की।
