Move to Jagran APP

2020 की विदाई की रात सबसे ठंडी, 2021 का होगा कंपकंपी भरा आगाज

तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तो दिन में 17 डिग्री किया रिकार्ड

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:31 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 05:31 AM (IST)
2020 की विदाई की रात सबसे ठंडी, 2021 का होगा कंपकंपी भरा आगाज
2020 की विदाई की रात सबसे ठंडी, 2021 का होगा कंपकंपी भरा आगाज

जागरण संवाददाता, मथुरा: वर्ष 2020 के आगाज पर तापमान .5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था और विदाई की रात का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। गुजरे वर्ष का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। वर्ष 2021 का आगाज भी कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच होगा। गुरुवार शाम सात बजे तक तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

loksabha election banner

न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम फरह के तापमापी पर आधी रात को पारा लुढ़क कर 1.5 डिग्री सेल्सियस आ गया। गुरुवार सुबह सात बजे तक तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। कोहरा की छा गया। दोपहर बाद दो बजे अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक तापमापी पर ऊपर चढ़ सका। इसके बाद तापमान में कमी आना शुरू हो गई। वर्ष 2020 की विदाई की शाम सात बजे 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था। कोहरा भी छाने लगा था। दिन में हालांकि धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। शीतलहर चल रही है, जो नश्तर की तरह चुभ रही है। दिन-रात पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आम आदमी की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। सुबह चार बजे घूमने के लिए निकलने वाले अब छह बजे के बाद ही निकल रहे हैं। दस बजे के बाद बाजार खुल पा रहे हैं। ग्राहक भी बाजार में दोपहर के समय पहुंच रहे हैं। शाम को बाजार जल्दी बंद हो रहे हैं। गांव देहात से आने वाले मजदूर की संख्या में कमी आई है। सर्दी के कारण मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। इससे फैक्ट्रियों में कार्य की गति धीमी हो गई है। ----ठंड से कांप रहे गरीब: झुग्गी-झोपड़ी और फुटपाथों पर रात काट रहे गरीब मजदूर ठंड से कांप रहे हैं। समाजसेवी इन दिनों गरीबों मजदूरों को सर्दी से बचाव के लिए गुड़, तिल के लड्डू, खिचड़ी और कंबल वितरित करते थे। इस बार समाजसेवी भी कंबल वितरित करते हुए नजर नहीं आ रहे है। प्रशासन भी कंबल वितरण धीमी गति से कर रहा है। वह भी फोटोग्राफी तक सीमित है। ऐसे में ठंड से गरीबों को राहत नहीं मिल पा रही है। एडीएम फाइनेंस ब्रजेश कुमार ने बताया, कंबल वितरण का कार्य एसडीएम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.