विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, गाड़ी से टकराकर सफारी चकनाचूर; 2 की मौत और 5 घायल

Published: Sun, 04 May 2025 10:48 AM (IST)Updated: Sun, 04 May 2025 11:01 AM (IST)

Mathura Accicent News नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। कार में कुल ...और पढ़ें

Mathura Accident News: सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Mathura Accident News: सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. गंभीर घायलों को इलाज के लिए कराया गया भर्ती
  2. पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 98 के समीप नोएडा से आगरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन में घुस गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों को मृत्यु हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार रात दो बजे नोएडा से आगरा की तरफ जा रही सफारी कार थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 98 पर गांव जाबरा के समीप आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुस गई।

कार सवारों को अस्पताल में कराया भर्ती

मांट थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि कार में सवार प्रेम सिंह वह उनके बेटे सूर्य सिंह निवासी गौर सिटी सी 1505 नोएडा और रोशन निवासी 6/18 ए/5डी रविदास गली विश्वास नगर नई दिल्ली पूर्वी गंभीर घायल हो गए हैं। इनको लक्ष्मी नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में प्रेम सिंह की पत्नी पूजा और बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले सुमित की मृत्यु हो गई है।

अज्ञात वाहन की नहीं जानकारी जुटा रही पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं हो पाई है। इसके लिए सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। तीनों गंभीर घायलों के होश में आने के बाद घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।