विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाकी ने सीज कराया जालसाज का बैंक खाता

By Edited By:
Published: Tue, 27 Aug 2013 11:57 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

मथुरा, सुरीर: टावर लगाने के बहाने से एक किसान से 50 हजार रुपये ठग ले जाने का आरोपी हत्थे नही चढ़ सका, लेकिन पुलिस ने उसके बैंक खाते के लेन देन पर रोक लगवा दी है।

सुरीर के गांव भिदोनी में किसान देवीदयाल ने अपनी जमीन पर टावर लगवाने को सम्पर्क किया था। इसके बाद टावर लगाने के नाम पर ठगों ने किसान को अपने जाल में फंसा लिया और अपने बैंक खाते में बहाने से करीब 50 हजार रुपये धीरे-धीरे डलवा लिये थे। जब किसान को अपने साथ ठगी होने की बात का पता चला तो उसने इन जालसाजो को काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नही चला। बाद में ठगी के शिकार हुये किसान न पिछले माह न्यायालय के माध्यम से कोतवाली सुरीर में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस को मालूम हुआ कि जिस बैंक खाते में रुपये डलवाये गये वो पुष्पेन्द्र चौहान निवासी गोमतीनगर, लखनऊ का है। सुरीर से दरोगा चेतराम सिंह इसकी तलाश में लखनऊ गये, जहां इसके पते पर ताला लटका मिला लेकिन बैंक शाखा का पता कर उसके खाते की जांच कराई तो उसमें 49 हजार रुपये की नकदी देख विवेचक ने उसके खाते में लेनदेन करने पर रोक लगवा दी। सुरीर पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर उसके खाते में मौजूद धनराशि जब्त कराने की कोशिश की जायेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर