अलीपुर खेड़ा में तमाशबीन को लगी गोली, घायल
दो पक्षों में विवाद के बाद अचानक चलीं गोलियां, पुलिस के पहुंचने पर भाग गए झगड़ा करने वाले।
भोगांव, संवाद सूत्र : जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फाय¨रग हुई। तमाशा देख रहा एक अधेड़ फाय¨रग की चपेट में आ गया और पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस पहुंची तो फाय¨रग करने वाले फरार हो गए।
आलीपुर खेड़ा के पास ही महावीर प्रजापति व गुड्डू फोटोग्राफर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में आए दिन कहासुनी होती रहती है। बुधवार सुबह सात बजे दोनों का गांव में भगवत की किराने की दुकान के पास आमना-सामना हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। तमाशा देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच विवाद बढ़ गया। मारपीट के बाद फाय¨रग होने लगी। अचानक गोली चलने से भगदड़ गच गई। लोग भागने लगे। तमाशा देखने के लिए खड़े 48 वर्षीय महावीर कठेरिया ने भी भागने की कोशिश की, तब तक एक गोली उनके पैर आ लगी। वे घायल होकर गिर पड़े। महावीर कठेरिया के साथ उनका पुत्र आदेश भी मौजूद था। उसने गांव के लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर भोगांव श्याम ¨सह पीलवान ने बताया कि फाय¨रग करने वालों को तलाश किया जा रहा है। जल्द पकड़ लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई होगी।