Move to Jagran APP

दारोगा के हड़काने पर की आदित्य ने खुदकुशी

आदित्य पांडेय ने नहर में कूद कर खुदकुशी की थी। आदित्य को नोएडा के दारोगा ने फोन पर हड़काया था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 11:06 PM (IST)
दारोगा के हड़काने पर की आदित्य ने खुदकुशी
दारोगा के हड़काने पर की आदित्य ने खुदकुशी

संवाद सूत्र, कुसमरा (मैनपुरी) : रविवार की दोपहर लापता हुए आदित्य पांडेय ने नहर में कूद कर खुदकुशी की थी। आदित्य को नोएडा के दारोगा ने फोन पर हड़काया था। इसको लेकर वह परेशान था। सोमवार को उसका शव रामनगर के पास नहर से बरामद हुआ है।

loksabha election banner

चौकी कुसमरा के गांव नगला तारा निवासी आदित्य पांडेय (26) पुत्र मनोज पांडेय अपने चचेरे छोटे भाई अर्जुन (20) के साथ नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते थे। कुछ दिन पहले ही नोएडा से घर आ गए थे। आदित्य व अर्जुन रविवार दोपहर को बाइक से कुसमरा आए। यहां से आदित्य ने मोबाइल और पर्स अर्जुन को देकर उसे घर भेज दिया। काफी देर तक आदित्य वापस नहीं लौटे तो परिजनों को ¨चता हुई। इस दौरान घर में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि पिता जी, आपके मुझसे बहुत अरमान थे। जो मैं पूरे नहीं कर पाया। परिजनों ने आदित्य की तलाश शुरू की तो नहर किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले। पुलिस भी तलाश में जुट गई।

सोमवार दोपहर रामनगर के पास नहर में शव बहता मिला। परिजनों और पुलिस ने शव बाहर निकाला। आदित्य के पिता ने बताया कि नोएडा में उसका किसी व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। जिसे लेकर नोएडा का दारोगा आदित्य को परेशान कर रहा था। उसने फोन पर भी उसको हड़काया था। दारोगा से भयभीत होकर आदित्य ने खुदकुशी की है। दारोगा का नाम क्या है, इसको लेकर परिजन कोई जानकारी नहीं दे पाए। हालांकि थाने में दी गई तहरीर में कारण नाराज होकर खुदकुशी करना बताया है। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर किशनी केके तिवारी ने बताया कि दारोगा पर आरोप को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.