Move to Jagran APP

छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली थानों की कमान

मैनपुरी जासं विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों में छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:10 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:10 AM (IST)
छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली थानों की कमान
छात्राओं ने एक दिन के लिए संभाली थानों की कमान

मैनपुरी, जासं: विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों में छात्राओं को एक दिन का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर काबिज होने के बाद एक दिन के थानेदारों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण को लेकर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही थानों के क्रियाकलापों में भी विशेष रुचि दिखाई दी।

loksabha election banner

मिशन शक्ति के तहत युवतियों और महिलाओं को सशक्त बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी रोजाना अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर युवतियों और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी थानों में छात्राओं को एक दिन का थानेदार नियुक्त करने की पहल की गई है। इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा के भाव जगने के साथ ही आत्म विश्वास भी बढ़ा है। - थाने के अभिलेखों का किया निरीक्षण

एक दिन की थानेदारों ने थाने के क्रियाकलापों को समझने में काफी रुचि दिखाई। सभी ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण कर अपराधियों का ब्योरा किस प्रकार दर्ज किया जाता है, इसकी जानकारी ली। भोजनालय का किया निरीक्षण

थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में भोजनालय का निरीक्षण किया। यहां बनने वाले खाना की गुणवत्ता परखने के साथ ही साफ सफाई का निरीक्षण किया। स्वादिष्ट भोजन बनाने के निर्देश दिए। सड़कों पर की पैदल गश्त

सभी थाना प्रभारी एक दिन के कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन करने के प्रयास में जुटी रहीं। इस दौरान सभी ने सड़कों पर पैदल गश्त की। महिलाओं और युवतियों से संवाद स्थापित कर जानकारी ली। वाहन चेकिग कर काटे चालान

एक दिन के कार्यकाल में थाना प्रभारियों द्वारा जमकर वाहन चेकिग की गई। बाइकों पर हेलमेट न लगाने वालों के चालान काटे गए। फरियादियों की शालीनता से सुनीं शिकायतें

थाने पर रोजाना की तरह फरियादियों की शिकायतों को शालीनता से सुना गया। शहर कोतवाली में युवती के साथ मारपीट की शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी हनी शर्मा ने एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। रिश्ते पर भारी पड़ा कर्तव्य

एक दिन की कोतवाली प्रभारी हनी शर्मा शुक्रवार शाम छह बजे शहर में बस स्टैंड पर गश्त कर रही थीं। तभी उनके माता-पिता आते दिखाई दिए। पिता कृष्णकांत शर्मा बिना मास्क के बाजार में घूम रहे थे। इस पर हनी शर्मा ने उनका चालान काटते हुए जुर्माना लगाया। थानेदार बनाने की जानकारी पर हो गईं उत्साहित

1. सेंटमेरीज विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा हनी शर्मा को गुरुवार रात आठ बजे सूचना मिली कि वे थाना कोतवाली की प्रभारी नियुक्त हुईं हैं तो उत्साहित हो गईं। उसी समय निर्णय कर लिया कि एक दिन के कार्यकाल में यादगार निर्णय लूंगी।

2. बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका सिंह को महिला थाने का कार्यभार मिला तो महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर योजना तैयार कर ली। कार्यभार मिलते ही पहले थाने के कार्य निपटाए फिर महिलाओं का हौसला बढ़ाने निकल पड़ीं।

3. डी-फार्मा की छात्रा गोल्डी यादव को पता चला कि वे थाना बिछवां की प्रभारी नियुक्त हुई हैं तो सोच लिया कि इस पद पर रहकर महिला की सुरक्षा को लेकर कड़े फैसले लूंगी। गुरुवार को इसे लेकर क्षेत्र में भ्रमण भी किया।

4. कक्षा 10 की छात्रा महक चौहान को पता चला कि वे किशनी की थाना प्रभारी बनी हैं तो काफी खुशी हुर्इं। इस पद पर एक दिन काम करने से रोमांचित है। निर्णय लिया कि पढ़ाई-लिखाई कर बड़े होकर पुलिस अधिकारी बनेंगी। - ये बनी थाना प्रभारी

थाना प्रभारी

शहर कोतवाली हनी शर्मा

महिला थाना वंशिका सिंह

भोगांव प्रेरणा मिश्रा

बेवर प्रिया

किशनी महक चौहान

कुरावली दीक्षा

करहल मौली चतुर्वेदी

बिछवां गोल्डी यादव

घिरोर आयुषी वशिष्ठ

औंछा सोनाली

दन्नाहार हेमा पाल

एलाऊ कंचन वशिष्ठ

कुर्रा पायल गुप्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.