Move to Jagran APP

अपनी शक्ति को पहचानेंगी महिला मजदूर

भोगांव में ईंट भट्ठों पर काम करने वाली महिला श्रमिकों को उनके

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 06:31 AM (IST)
अपनी शक्ति को पहचानेंगी महिला मजदूर
अपनी शक्ति को पहचानेंगी महिला मजदूर

मैनपुरी, जागरण संवाददाता

loksabha election banner

भोगांव में ईंट भट्ठों पर काम करने वाली महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों से रूबरू कराया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत भट्ठा महिला श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस संजीदगी दिखाएगी। भट्ठों पर जाकर महिलाओं की सुरक्षा की पड़ताल के लिए पुलिस भट्ठों पर दस्तक देकर उनसे संवाद करेगी। मिशन शक्ति के तहत इस कवायद को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीरता बरत रही है। ईंट भट्ठों पर काम करने वाली प्रवासी महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अब मिशन शक्ति के तहत कवायद की जाएगी। भट्ठों पर जाकर पुलिस यहां काम करने वाली बुंदेलखंड, बिहार, झारखंड व अन्य इलाकों की महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी देगी। भट्ठा मालिकों से संपर्क स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव गृह के निर्देश के बाद इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को ईंट भट्ठों पर अवैध शराब का कारोबार के बारे में पता लगाने के निर्देश भी दिए हैं। भट्ठा महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए 29 नवंबर तक विशेष अभियान के दौरान पुलिस महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति योजना का उददेश्य समझाएगी। अभियान के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से भट्ठा पर पहुंचेगी। इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने बताया कि भट्ठा महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए मानक के अनुसार इंतजामों की पड़ताल शुरू कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भट्टा मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.