झोंपड़ी में बन रहे थे हथियार, दो लोग किए गिरफ्तार
चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। अवैध शस्त्रों पर पुलिस की पैनी नजर है। बुधवार सुबह पुलिस ने कुर्रा क्षेत्र में बांसक बंबा के पास अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामारी की। मौके से दो आरोपितों को पकड़ लिया। बने-अधबने शस्त्र, शस्त्र बनाने के उपकरण व अन्य सामग्री बरामद की है।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क हो गई है। अवैध शस्त्रों पर पुलिस की पैनी नजर है। बुधवार सुबह पुलिस ने कुर्रा क्षेत्र में बांसक बंबा के पास झोपड़ी में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापामारी की। मौके से दो आरोपितों को पकड़ लिया। बने-अधबने शस्त्र, उपकरण व अन्य सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर नजर रखने के निर्देश पुलिस को दिए थे। बुधवार सुबह कुर्रा पुलिस ने गांव बांसक के पास बंबा किनारे झाड़ियों में छापामारी की। वहां छिपे मुन्ना खां निवासी भवानीपुर, कुर्रा और अर¨वद कुमार निवासी गांव कोधा पहाड़पुर, कुर्रा पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर झाड़ियों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होती मिली। पुलिस ने मौके से बने-अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। पकड़े गए दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।