विधवा की मदद को आगे आया गांव
चंदा करके कराई जा रही मकान की मरम्मत में व्यवधान डालने वाले दबंगों के विरोध में अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। थाना पुलिस पर दबंगों को शह देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है।
जासं, मैनपुरी : चंदा करके कराई जा रही मकान की मरम्मत में व्यवधान डालने वाले दबंगों के विरोध में अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। थाना पुलिस पर दबंगों को शह देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर के दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से भेंट की। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग जलेश्वरी देवी पत्नी स्व. मुन्नालाल बेहद गरीब महिला हैं। बारिश में उनका मकान गिर गया था। चंदा करके गांव वालों ने ही मकान की मरम्मत कराई थी। दोबारा मरम्मत कराए जाने से नाराज गांव के ही महाराज ¨सह, शिवराज ¨सह और देवेंद्र ने पहले के निर्माण को ध्वस्त करना चाहा। विरोध करने पर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें चोटिल कर दिया। राजेश्वरी देवी, रेखा, अंगूरवती, बिटोली देवी, फूलवती, वेदवती, अंकित कुमार, सुनील कुमार, रामेश्वर दयाल, श्याम ¨सह, प्रदीप आदि ग्रामीणों ने बुजुर्ग की मदद के लिए पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस पर दबंगों को शह देने का आरोप लगाया है।