मैनपुरी में होगा विहिप का प्रांतीय अधिवेशन
गुरुवार को प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने अधिवेशन के लिए स्थल चयन किया।
मैनपुरी : विश्व ¨हदू परिषद का प्रांतीय अधिवेशन इस बार मैनपुरी में ही आयोजित होगा। गुरुवार को प्रांत संगठन मंत्री ने इसके लिए स्थल चयन किया।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुनील गुरुवार की दोपहर शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में पहुंचे। यहां महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद जी महाराज से मुलाकात की और कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित आश्रम परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एक और दो सितंबर को विहिप का प्रांतीय अधिवेशन यहीं कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विहिप धर्म और गौरक्षा के लिए पूरी तरह से संकल्पित है। हमें युवाओं को संगठित कर उन्हें देशसेवा के जज्बे से जोड़ना होगा। प्रांतीय अधिवेशन के लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्रा ने कहा कि अधिवेशन को भव्य बनाने के लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ, वीनेश, सुशील यादव जिला संयोजक बजरंग दल, राहुल चंदेल, संजय बजरंगी, धन्नू पाठक, सुभाष मिश्रा, दिनेश चौहान, राजेश तिवारी, अमित चौहान, पंकज चौहान, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।