Move to Jagran APP

दो सीटों पर टिकट को लेकर कांग्रेस में कश्मकश

पार्टी हाईकमान में चल रहा मंथन केंद्रीय पर्यवेक्षक ले रहे फीडबैक आलाकमान की ओर लगी निगाह जल्द नाम तय होने का दावा पार्टी हाईकमान में चल रहा मंथन केंद्रीय पर्यवेक्षक ले रहे फीडबैक आलाकमान की ओर लगी निगाह जल्द नाम तय होने का दावा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:02 AM (IST)
दो सीटों पर टिकट को लेकर कांग्रेस में कश्मकश
दो सीटों पर टिकट को लेकर कांग्रेस में कश्मकश

जासं, मैनपुरी: कांग्रेस ने जिले की मैनपुरी सदर और करहल विधानसभा सीट पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। अब किशनी सुरक्षित व भोगांव विधानसभा क्षेत्र से टिकट तय होने हैं। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे गए नाम के दावों को परखने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। पुराने दावेदारों के नामों को परखा जा रहा है। वहीं, दो सीटों पर नामों को लेकर सभी की निगाह आलाकमान पर लगी हैं।

loksabha election banner

संगठन और लुभावने वादों के सहारे इस बार कांग्रेस जिले की चारों सीटों पर दमदारी दिखाने की योजना पर अमल करने में जुटी है। आधी आबादी को राजनीति में 40 फीसद योगदान को साकार करने के लिए दो महिलाओं के नाम घोषित भी कर दिए गए हैं। मैनपुरी सदर से जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य और करहल से ज्ञानवती को प्रत्याशी बनाया गया है। मैनपुरी सीट से तय प्रत्याशी ने गांव-गांव संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है, जबकि करहल सीट से प्रत्याशी भी चुनाव योजना बनाने में जुटी हैं।

अब किशनी सुरक्षित और भोगांव सीट के लिए दावेदारों के नामों पर पार्टी में गहनता से मंथन हो रहा है। इन सीटों के लिए नौ दावेदारों ने टिकट मांगे हैं। सबसे ज्यादा कश्मकश भोगांव सीट पर चल रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक मनीष शाह इन सीटों के लिए आए नामों पर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ नामों को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। वैसे, वह पूर्व में भी यहां से फीडबैक ले चुके हैं।

पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान का कहना था कि दोनों सीटों पर दावेदारों की दमदारी परखी जा रही है, जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नाम भी तय कर देगी। संगठन को बूथ स्तर पर ले जाकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक भी जिले में इस योजना पर काम कर रहे हैं। इनकी है दावेदारी

भोगांव विधानसभा सीट: प्रकाश सिंह प्रधान, बृजेश कुमार यादव, राजवीर सिंह, राशिद मोहम्मद और वीर राज सिह।

किशनी विधानसभा सीट सुरक्षित: सुरेंद्र सिंह, दीपचंद भारती, राजेंद्र नाथ और गजेंद्र सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.