Move to Jagran APP

राकेश टिकैत लड़ ले चुनाव, पता चल जाएगी लोकप्रियता

भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साधा निशाना पवन ठाकुर बोले किसान बिल से पंजाब के किसानों को फायदा

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 10:02 PM (IST)
राकेश टिकैत लड़ ले चुनाव, पता चल जाएगी लोकप्रियता
राकेश टिकैत लड़ ले चुनाव, पता चल जाएगी लोकप्रियता

संसू, किशनी: शनिवार को भाकियू किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने शनिवार को किसान नेता राकेश टिकैत पर निशाना साधा। पवन ठाकुर ने कहा कि राकेश टिकैत चुनाव लड़े, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

loksabha election banner

पवन ठाकुर शनिवार के नगर के जेएस गार्डन में मण्डल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे की बहन की शादी में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बिल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कृषि बिल वापस होने से पंजाब के किसानों को फायदा होगा। यूपी में कांट्रेक्ट फार्मिंग होने से बाहर की कंपनी निवेश करतीं तो यहां के किसानों को भी फायदा होता। सरकार की नीतियों के कारण जो किसान कर्जदार हो गए हैं, उनका कर्जा माफ होना चाहिए। सरकार को किसान आयोग का गठन करके एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। राकेश टिकैत के उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतरने के सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो बार के चुनाव में उन्हें आठ हजार और पांच हजार वोट मिले थे। अब लड़ेंगे तो दो-तीन हजार वोटों पर सिमट जाएंगे।

इससे पहले पवन ठाकुर का संगठन के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कुसमरा में कमलेश यादव के आवास पर व डांडी भट्टा के पास सोनू गुप्ता, विनोद शाक्य की अगुआई में स्वागत हुआ। बेरिहार में वह जिला सरंक्षक अशोक दुबे के आवास पर पहुंचे और संगठन पर चर्चा की। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौहान, राष्ट्रीय महासचिव शीलेश दुबे, प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश यादव, प्रदेश सचिव विनोद यादव, मंडल अध्यक्ष शिवाकांत दुबे, जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे, उमेश पाण्डेय,श्याम पाण्डेय,सोनू दुबे,अतुल पाठक, रिकू तिवारी, शीलकान्त तिवारी, राघवेंद्र चौहान, शिवप्रताप चौहान, उमाकांत पाण्डेय, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.