Move to Jagran APP

सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटवाया जाए

शनिवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 05:30 AM (IST)
सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटवाया जाए
सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जों को तत्काल हटवाया जाए

जासं, मैनपुरी : शनिवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय ने तहसील सदर में शिकायतें सुनकर समाधान कराया।

loksabha election banner

इस दौरान डीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि आने वाली शिकायतों पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक भूमि, चकरोड, तालाब, चारागाह से अवैध कब्जे तत्काल हटवाए जाएं। अविवादित पैमाइश के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। इस दौरान आई शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीओ विनोद कुमार, सीएमओ डा. पीपी. सिंह, एसडीएम सदर ऋषिराज, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, सीओ अभय नारायण राय, परियोजना निदेशक केके सिंह मौजूद रहे। तहसील किशनी में एसडीएम मानसिंह पुंडीर ने शिकायतें सुनकर निस्तारण कराया। इस मौके पर बीडीओ रुक्मिणी वर्मा, एसडीओ सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश यादव, कानूनगो मयंक गोयल मौजूद रहे। हरियाणा - राजस्थान की चार महिलाएं गांजे सहित गिरफ्तार: पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा की चार महिलाओं को चार किलो आठ सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने पुड़िया बनाकर गांजा को बेचने की बात स्वीकार की है। महिलाओं से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने में जुट गई है।

नवरात्र में शीतला देवी मंदिर परिसर में मेला लगाया गया था। जो अब भी लगा हुआ है। यहां रोजाना लोगों का आना-जाना बना हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मेला परिसर में संदिग्ध महिलाओं के मौजूद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से चार किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। चारों ने अपना नाम सोनी पत्नी वीरसिंह, कविता पत्नी रामकुमार, पिकी पत्नी सुंदर निवासीगण रुदिकरन भरतपुर राजस्थान व गीता पत्नी रविद्र निवासी सोलका फरीदाबाद हरियाणा बताया। महिलाओं ने स्वीकार किया कि वे बरामद गांजा को राजस्थान से लाई है। मेला परिसर में पुड़िया बनाकर बेचती थी। पुलिस ने चारों महिलाओं को जेल भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.