बारिश में दो दर्जन मकान ध्वस्त
जिले में दो दर्जन से अधिक मकान गिरे, एक महिला सहित आठ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
मैनपुरी : शुक्रवार रात तेज बारिश फिर मुसीबत लेकर आई। इस दौरान जिले में दो दर्जन से अधिक घरों के गिरने की खबर है। एक महिला सहित आठ लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।
शहर में किला के पास निवासी मनीष कुमार के पुराने मकान का एक कमरा ढह गया। कमरा ढहने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। बरनाहल : क्षेत्र के नगला पूठ निवासी धर्मवीर ¨सह का मकान तेज बारिश के चलते ढह गया। मलबे में दबकर धर्मवीर ¨सह घायल हो गए।
घिरोर : क्षेत्र के गांव कल्होर पछां निवासी सोबी पत्नी दिलशाद का मकान ढह गया। मलबा गिरने से सोबी घायल हो गई। उन्हें सैफई भेजा गया है। रहमतुल्लापुर निवासी अजय का मकान ढह गया। कुरावली : मुहल्ला कानूनगोयान निवासी अजय दुबे व सोनू पाठक का मकान व मुहल्ला कानूनगोयान में दाऊदयाल यादव की चक्की कारखाने की दीवार ढह गई। भोगांव : आलीपुर खेड़ा निवासी सरमन पाल व आलीपुर पट्टी निवासी पंकज का मकान ढह गया। पंकज के मकान के पास खडे़ शरद पांडेय का टेंपो मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। कुसमरा : क्षेत्र के गांव विरतिया निवासी रघुवीर बाथम का घर ढह जाने से रघुवीर, उनका पुत्र मोहित, पुत्री रीता मलबे में दबकर घायल हो गए। धरमंगदपुर निवासी राकेश के मकान की दीवार ढह गई। नगला तारा निवासी अतुल चतुर्वेदी का मकान ढह गया।
किशनी : क्षेत्र के गांव दीपक के मकान की दीवार ढह गई। जिससे वहां लेटे दीपक, उसका भाई सचिन व भूपेंद्र घायल हो गए। वहीं गांव के राजीव, रामरतन, दिनेश, अमित, मुन्ना, पप्पू, अशोक, योगेंद्र, कौशलेंद्र व विजय के मकान भी ढह गए। नगला श्याम निवासी अनुज, अनूप, करोड़ी लाल का घर ढह गया।