विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो की मौत, डेंगू से महिला बीमार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Oct 2018 11:50 PM (IST)

बुखार का कहर थमा नहीं था कि अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बुखार ...और पढ़ें

बुखार से दो की मौत, डेंगू से महिला बीमार
बुखार से दो की मौत, डेंगू से महिला बीमार

जासं, मैनपुरी : बुखार का कहर थमा नहीं था कि अब डेंगू ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को बुखार की वजह से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इमरजेंसी में मलेरिया और टायफाइड के मरीजों की भीड़ उमड़ती रही।

भले ही मौसम में ठंडक घुल गई हो लेकिन बुखार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मलेरिया और टायफाइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ज्यादातर मरीज बुखार पीड़ित मिले। सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी लज्जावती (50) पत्नी अहिबरन ¨सह कई दिनों से बुखार से बीमार थीं। परिजन निजी चिकित्सकों से उपचार दिला रहे थे। लेकिन, राहत नहीं मिली। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

भोगांव के छाछा निवासी रामजीत (70) को भी बुखार के कारण अचेतावस्था में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डॉ. अनुज कुमार का कहना है कि दोनों मरीजों को मृतावस्था में अस्पताल लाया गया था। उधर, डेंगू का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। किशनी के गांव मनिगांव के कोंडर में पूजा यादव (26) पत्नी पुष्पेंद्र यादव को कई दिनों से बुखार आ रहा था। रक्त की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के लिए उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कस्बा निवासी अन्नू को भी आगरा में भर्ती कराया गया है।