Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश पथराव-फायरिग के दो आरोपित गिरफ्तार

चार दिन पहले चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिग कर दहशत फैलाने के दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपितों को जेल भेजा गया है। वही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 05:00 AM (IST)
चुनावी रंजिश पथराव-फायरिग के दो आरोपित गिरफ्तार
चुनावी रंजिश पथराव-फायरिग के दो आरोपित गिरफ्तार

संसू, दन्नाहार, मैनपुरी: चार दिन पहले चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिग कर दहशत फैलाने के दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपितों को जेल भेजा गया है। वही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी मनोज कुमार और संदीप कुमार ने बीडीसी पद के अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन किया था। चुनाव के बाद मनोज कुमार के परिचित प्रदीप को विजयी घोषित किया गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद दोनों पक्षों में टकराव बढ़ गया था। चार मई को रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट, पथराव और फायरिग हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख कर दोनों पक्ष फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट थाना दन्नाहार के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों के एक दर्जन से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित संदीप कुमार व सीटू को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

संसू, दन्नाहार: पांच माह पहले अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया है। अगवा करने के बाद आरोपित ने किशोरी को एक घर में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया था। पकड़े गए आरोपित को जेल भेजा गया है।

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पांच माह पहले लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि किशोरी को गांव भटानी निवासी विमल अगवा कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट थाना दन्नाहार में दर्ज कराई गई थी। पुलिस किशोरी को तलाश कर रही थी। गुरुवार को उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह ने किशोरी को सिधिया तिराहे के पास से बरामद कर लिया। किशोरी के साथ मौजूद आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने बताया कि अगवा करने के बाद आरोपित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था। किशोरी ने घटना में शामिल अन्य आरोपितों के नाम भी पुलिस को बताए है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.