एसडीएम के जाते ही हंगामा, पथराव
एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मंगलवार को गांव में जांच की। अतिक्रमण हटने के बाद अधिकारी गांव से निकल पाए थे, तभी महेंद्र पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया।
किशनी, संवादसूत्र। गांव असैंधी के अवनीश चौहान पिछले कुछ वर्षों से कानपुर में रह रहे हैं। गांव में उसका पैतृक मकान है। मकान के पास से नाली निकली है। पड़ोसी महेंद्र चौहान ने नाली के ऊपर दीवार लगा दी, जिससे नाली अवरुद्ध हो गई। जानकारी मिलने पर अवनीश चौहान ने अधिकारियों से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मंगलवार को गांव में जांच की। महेंद्र से दीवार हटाने को कहा, वह तैयार नहीं हुआ।
लेखपाल ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। गुरुवार को एसडीएम अशोक प्रताप ¨सह, इंस्पेक्टर केके तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में नाली से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद अधिकारी गांव से निकल पाए थे, तभी महेंद्र पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से बवाल होने लगा। जानकारी होते ही एसडीएम व पुलिस फिर से गांव पहुंच गई। महेंद्र को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए। महेंद्र के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।