रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव
बीच से कटा हुआ था युवक का शव, जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता) : शुक्रवार सुबह भांवत चौराहे के आसपास के लोग रेलवे क्रॉ¨सग की ओर गए तो पटरी पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। युवक का शव बीच से कटा हुआ था। जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस पहुंच गई। मृतक की पहचान मोनू उर्फ सौरभ चौहान (22) निवासी कुरसारा थाना कुर्रा के रूप में हुई। मृतक की जेब से मैनपुरी से भोगांव का रेलवे टिकट भी मिला है। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए।
मृतक सौरभ चौहान बीए का छात्र था। वह मैनपुरी में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक पढ़ाई के चलते वह दीपावली की रात घर से चला आया था। घटना को ट्रेन से गिरकर हादसा होने की बात बताई जा रही है। वहीं शव देखने के बाद घटना को खुदकशी होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।