सत्ता की हनक, दफ्तरों पर भी चढ़ने लगा भगवा रंग
सत्ता की हनक सरकारी इमारतों पर दिखने लगी है। पहले पालिका भगवा हुई, फिर सहकारी बैंक का रंग बदला गया। अब अस्पताल की बि¨ल्डग को भी भगवामय कराया जा रहा है।
मैनपुरी (जागरण संवाददाता) । सत्ता परिवर्तन हुआ तो उसका असर सरकारी संस्थानों पर भी दिखने लगा। पहले पालिका भगवा हुई फिर सहकारी बैंक का रंग बदला गया। अब अस्पताल के भवन को भी भगवामय कराया जा रहा है। इसी माह मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री के भ्रमण की चर्चा है। ऐसे में आलाधिकारी खामियों को छिपाने में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ¨सह के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर अधिकारी चौकन्ने हो गए हैं। चर्चा है कि इसी माह औचक निरीक्षण हो सकता है। लिहाजा, आनन-फानन में खामियों को दूर करने की कवायद भी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा जोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है। पूरे परिसर को चाहरदीवारी से सुरक्षित कराने के बाद अब वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क के डामरीकरण की तैयारी कराई जा रही है।
अस्पताल के भवन को भगवा रंग से रंगवाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सागर का कहना है कि शासन से मिले बजट से अस्पताल परिसर में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सीएम के आगमन को लेकर कोई औपचारिक सूचना नहीं है, लेकिन चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। अस्पताल में सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। इन पर चढ़ चुका भगवा रंग
सबसे पहले नगर पालिका परिषद की सरकारी बि¨ल्डग को भगवा रंग से पुतवाया गया, उसके बाद कचहरी रोड पर स्थित सहकारी बैंक परिसर का रंग बदल दिया गया। बिजली विभाग ने भी अपने कार्यालयों की रंगाई-पुताई में भगवा को वरीयता दी। बाद में रोडवेज की नई बसें इस रंग में भेजी गईं।