Move to Jagran APP

भाजपा से परेशान है प्रदेश की जनता

करहल (मैनपुरी): पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल ¨सह यादव रविवार को करहल में भंडारे

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 07:38 PM (IST)
भाजपा से परेशान है प्रदेश की जनता
भाजपा से परेशान है प्रदेश की जनता

करहल (मैनपुरी): पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल ¨सह यादव रविवार को करहल में भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा। सपा-बसपा गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता परेशान है। किसानों को रबी की फसल के लिए रजवाहों से पानी नहीं मिला है। बंबे सूखे पड़े हैं। भाजपा के लोगों ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है। नोटबंदी तथा जीएसटी से व्यापारी अभी तक परेशान हैं। फूलपुर व गोरखपुर के लोकसभा उपचुनाव से पता चल गया है कि प्रदेश की जनता अब किसी कीमत पर भाजपा को देखना नहीं चाहती है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, राम नरेश यादव, अरुणेंद्र यादव, सौरभ यादव, विपिन यादव मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.