सामूहिक प्रयासों ने बदली 'बागवान' की सूरत
जासं मैनपुरी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ मुहल्ला बागवान की स्थितियां अब जुदा हैं। सा
जासं, मैनपुरी : नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर नौ मुहल्ला बागवान की स्थितियां अब जुदा हैं। सामूहिक प्रयासों से मुहल्ले की सूरत ही बदल दी है। कूड़ा निस्तारण के लिए गलियों से कूडे़दान हटवा दिए गए हैं। कचरा उठान की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई है। सुबह से ही अलग-अलग टीमें गलियों की सफाई कर घर-घर से कचरा उठाती हैं। पेयजल व्यवस्था में भी बड़ा सुधार कराया गया है। भूमिगत टैंक बन जाने के बाद लोगों के घरों तक पाइप लाइन से जलापूर्ति कराई जा रही है। ऊंचाई वाले मुहल्लों में लो प्रेशर की समस्या जरूर है, लेकिन उसका निस्तारण भी महीने भर के अंदर करा लिया जाएगा।
मुख्य रास्तों पर रखे जाएंगे कूडे़दान
गलियों में सफाई कर्मचारियों की मदद से सफाई कराई जा रही है, लेकिन मुख्य रास्तों की बेहतर व्यवस्था के लिए कूडे़दान के प्रबंध कराए जा रहे हैं। सभासद द्वारा पालिका प्रशासन ने आधा सैकड़ा नए बडे़ कूडे़दानों की मांग की है। नालियों की सफाई की मांग
शिव मंदिर के आसपास की नालियां तो साफ हैं, लेकिन अन्य कालोनियों में कई-कई दिनों तक नालियों की सफाई नहीं होती है। बहुत-सी नालियों में कचरा और सिल्ट जमा हुआ है। पहले समस्या थी, लेकिन अब बहुत हद तक उनका निस्तारण हो चुका है। सबसे बड़ी समस्या तो मुख्य सड़कों पर बिखरा कचरा था। कूडे़दान हटवाए जाने के बाद अब वह भी दूर हो गई है।
किशन पेयजल का संकट गहराया था। वाटर लेवल नीचे जा चुका था। लिहाजा ज्यादातर हैंडपंप भी जवाब दे गए थे। अब भूमिगत पेयजल योजना से वाटर सप्लाई की जा रही है। पेयजल संकट नहीं रहा।
पूरन सक्सेना कुछ पतली सड़कें हैं, जहां बोरिग के प्रबंध न होने की वजह से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। पालिका प्रशासन को इसका भी प्रस्ताव दिया गया है। यदि ये समस्या दूर हो जाए तो बड़ी बात होगी।
यश सक्सेना आवारा जानवरों की चहलकदमी परेशान करती है। बहुत-सी समस्याओं का निदान हुआ, लेकिन यह समस्या अब भी बनी है। पालिका प्रशासन को आवारा जानवरों पर काबू कराना चाहिए।
सतेंद्र सिंह चौहान वार्ड की आबादी लगभग 10 हजार है। प्राथमिकता में सफाई व्यवस्था थी जिसमें लोगों की मदद से बहुत सुधार कराया गया है। संकरी गलियों में अब पेयजल प्रबंध कराने का काम होना बाकी है। हरिहर मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए भी पालिका में प्रस्ताव दिया गया है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य भी आरंभ करा दिया जाएगा।
कल्पना यादव, सभासद