बैंक और डाक कर्मियों की हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित
बैंक और डाककर्मियों की हड़ताल, अन्य कर्मचारी संगठन भी रहे शरीक, सरकारी दफ्तरों में कामकाज रहा ठप, घूमते रहे फरियादी।
जासं, मैनपुरी : सातवां वेतनमान न मिलने एवं वेतन विसंगतियों के विरोध में बैंक व पोस्ट कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखी। इससे करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा। बैंकें न खुलने से ग्राहक परेशान दिखे। हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव सरकारी कामकाज पर पड़ा। वहीं अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया।
करोड़ों का लेनदेन प्रभावित
हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद, बैंक ऑफ इंडिया एवं ओबीसी आदि बंद रहने से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर महाराज ¨सह, अशोक यादव, राजकुमार, चंद्रमोहन शर्मा, मनोज कुमार, कृपाशंकर, रजनीश यादव, विमलेश सक्सेना, संदीप गुप्ता, रवींद्र शाक्य आदि मौजूद थे।
स्पीड पोस्ट की थमी रफ्तार
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की हड़ताल से जिले भर की डाक सेवा प्रभावित रहीं। कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर परिसर में नारेबाजी की। राष्ट्रीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सक्सेना और सचिव एमपी ¨सह चौहान ने कहा कि हमें किसी भी सूरत में नई पेंशन योजना बर्दाश्त नहीं है। दूसरे दिन हड़ताल में जिले की डाक सेवाओं से जुडे़ 41 उप कार्यालय, दो प्रधान कार्यालयों समेत 255 शाखा डाकघरों में तालाबंदी रही। जिससे स्पीड पोस्ट व अन्य डाक सेवाओं के ठप रहने से लगभग एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
आंगनबाड़ी संघ ने दिया धरना
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को भी तिकोनिया पार्क में धरना दिया। संगठन की जिलाध्यक्ष ममता चौहान ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए। इस मौके पर किरन सक्सेना, रजनी चौहान, संगीता देवी, सरोज कुमारी, सुमन यादव, रेनू, शोभा मिश्रा, बिपिन कुमारी आदि मौजूद थीं।
अन्य संगठन भी दिखे नाराज
हड़ताल में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन और उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने भी कामकाज ठप रखा। इस मौके पर सचिन यादव, हरिभान ¨सह चौहान, र¨वद्र ¨सह गौर, शिवप्रसाद, दयाराम, शिशुपाल ¨सह, श्यामवीर ¨सह, भगवती प्रसाद, महेंद्र ¨सह, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।