केरल बाढ़ पीड़ितों को शिक्षक भेजेंगे 75 लाख
केरल में बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए मैनपुरी के शिक्षकआगे आए।
मैनपुरी: केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिक्षक आगे आए हैं। बीएसए की पहल पर सभी शिक्षकों ने राहत कोष में एक दिन का वेतन देने पर सहमति जताई है।
बीएसए विजय प्रताप ¨सह ने मंगलवार को शिक्षक संगठनों की बैठक बुलाई थी। जिसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गो¨वद पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ प्रणवीर यादव गुट से सह संयोजक राजेश पांडेय व राजीव यादव गुट से खुद जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने प्रतिभाग किया। बीएसए ने कहा कि हम सभी लोग केरल में आई प्राकृतिक आपदा के बारे में जानते हैं। बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। हमारा फर्ज बनता है कि हम उनकी मदद करें। इसके लिए हम अपना एक दिन का वेतन दे सकते हैं। सभी पदाधिकारियों ने इस पर सहमति जताई। जल्द ही लेखा विभाग से सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटकर राहत कोष में भेजा जाएगा। एक अनुमान के अनुसार लगभग 75 लाख रुपये की धनराशि बेसिक शिक्षकों द्वारा भेजी जाएगी।