Move to Jagran APP

काम पर नहीं लौटे लेखपाल, आंदोलन जारी

शीतला देवी मंदिर के कीर्तन पंडाल में चल रहा धरना गैर जिलों से आए संघ पदाधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:02 AM (IST)
काम पर नहीं लौटे लेखपाल, आंदोलन जारी
काम पर नहीं लौटे लेखपाल, आंदोलन जारी

मैनपुरी, जासं। लेखपालों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को भी उन्होंने सरकारी काम नहीं किया। शीतला देवी मंदिर के कीर्तन पंडाल में धरना जारी रहा। इस दौरान गैर जिलों से आए लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना में भाग लेकर हड़ताली लेखपालों का उत्साह बढ़ाया। लेखपालों ने एलान किया कि वे मांगे पूरी होने से पहले अपनी हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को लेखपाल संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री पश्चिमी जोन सुदेश चौधरी, खंडमंत्री आगरा मंडल बजेंद्र यादव, बुलंद शहर के सुशील कुमार, टूंडला के बृजेंद्र सोनी, फीरोजाबाद के रक्षपाल सिंह धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताली लेखपालों का उत्साह बढ़ाया।

लेखपालों ने आरोप लगाया कि कि शासन जानबूझ कर उनकी आठ सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। शासन ने घटिया मोबाइल दिए है, जो ठीक से काम नहीं कर रहे है। लैपटॉप दिया है, लेकन नेटपैक नहीं दिया जा रहा है। लेखपालों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण धरना कर रहे है। यह अधिकार हमें संविधान ने प्रदान किया है। आंदोलन करने पर अधिकारी उनकी सर्विस ब्रेक करने की धमकी दे रहे है। कुछ लेखपालों के काम पर लौटने का भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि कोई लेखपाल काम पर नहीं लौटा है। अब होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई:

जिलाधिकारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लेखपालों ने वार्ता के दौरान समय की मांग की थी। इसलिए उन्हें समय दिया गया था। अब और समय नहीं दिया जा सकता। जो लेखपाल काम पर नहीं लौटे है, उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.