एसपी-एएसपी ने किया बाइक से रात गश्त
पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए एसपी, एएसपी रविवार आधी रात को बाइक से निकल पड़े। शहर की सड़कों, गलियों, मुहल्लों का गश्त किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद मिले।
जासं, मैनपुरी : पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए एसपी, एएसपी रविवार आधी रात को बाइक से निकल पड़े। शहर की सड़कों, गलियों, मुहल्लों का गश्त किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मी मुस्तैद मिले।
जिले का कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने रात गश्त पर जोर दिया था। ंवह खुद भी पूरी रात जिले का भ्रमण करते रहते हैं। उन्हें लग रहा था कि गश्त और पिकेट पर लगाए गए पुलिस कर्मी उनकी कार देखकर मुस्तैद हो जाते हैं। इसलिए उन्होंने रविवार रात मुस्तैदी जांचने का तरीका बदल दिया। उन्होंने एएसपी ओमप्रकाश ¨सह को बाइक पर पीछे बिठाकर गश्त शुरू किया। ॉपुलिस कर्मियों को पता न लग सका कि पुलिस अधीक्षक उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ताजिए निकलने के रास्तों का भी निरीक्षण किया।