Move to Jagran APP

जो समय का ज्यादा सदुपयोग करेगा, वही बेहतर होगा

मैनपुरी जासं। सुसंस्कार एवं जीवन की हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार होने की शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध शहर की गौरवपूर्ण संस्था सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी में श्श्बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओश्श् अभियान को गति देते हुये एक जागरूकता कार्यक्रम जिला प्रशासन के सहयोग से आयेाजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 10:12 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:09 AM (IST)
जो समय का ज्यादा सदुपयोग करेगा, वही बेहतर होगा
जो समय का ज्यादा सदुपयोग करेगा, वही बेहतर होगा

जासं, मैनपुरी: जो समय का ज्यादा सदुपयोग करेगा वहीं बेहतर रहेगा। समय का सदुपयोग करने वाली लड़कियों की लाइन और सोच अलग होती है। ऐसा करने वाली लड़कियों का भविष्य उज्वल होगा। इसके लिए खुद को खोजने की जरूरत है। समाज में बालिकाओं को लेकर पुरानी सोच जकड़न की वजह है।

loksabha election banner

यह बात एसपी अजय कुमार ने कही। शनिवार को सुदिती ग्लोबल एकेडमी में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं से शिक्षक के अंदाज में बातचीत की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के प्रति हमारी सोच जकड़न का नतीजा है। आज भले ही लड़कियां किसी मामलों में लड़कों से कम नहीं हैं, पर समाज में आज भी लड़कों को वरीयता देने की सोच बनी है। आज भी मूर्ख समाज बेटी को पराया धन समझता है, जबकि यह नहीं समझता कि दूसरे घर से आने वाली भी बेटी है। समाज की बेटियों को लेकर सोच आज भी खराब है। इससे पहले एसपी अजय कुमार और वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा अंजली आर्य, निधि, अनन्या और ग्रुप ने नारी शक्ति का गुणगान करते हुए नृत्यगीत दीवारें ऊंची हैं, गलियां हैं तंग प्रस्तुत किया।

निधि चौहान और ग्रुप ने गीत जिनको हैं बेटियां गीत प्रस्तुत कर बालिकाओं की महिमा का गुणगान किया। वहीं, अथर्व गुप्ता और ग्रुप द्वारा दिल है छोटा सा छोटी सी आशा पर नृत्य का प्रदर्शन किया गया। समापन पर वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, कैम्पस कोआर्डीनेटर अल्का दुबे, मीनू मिश्रा, दीक्षा चतुर्वेदी, विदुषी त्रिपाठी, वर्षा त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।

एसपी ने बताए सफलता के दस मंत्र: एसपी ने कार्यक्रम में खुद द्वारा प्रतिपादित सफलता वाले दस सूत्रों को भी छात्राओं को बताया। उन्होंने छात्राओं को इस सूत्र को याद रखने के लिए इसे फाइव एप्पल का नाम दिया। अक्षर एफ से फोकस, आइ से इन्टेग्रिटी, वी से विजन, ई से इनर्जी, ए से एटीटयूड, पी से पैशन, पी से प्लानिग, एल से लीडरशिप, ई से एक्स्ट्रावर्क और एस से सिनर्जी को याद रखा जा सकता है। अगर आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इन्ही गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.