Move to Jagran APP

सामाजिक समरसता को दलितों के घर भोजन

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सूबे में सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महें

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 10:55 PM (IST)
सामाजिक समरसता को दलितों के घर भोजन
सामाजिक समरसता को दलितों के घर भोजन

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सूबे में सरकार बनने के बाद पहली बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचे। भाजपा के दलित प्रेम को लेकर कहा कि सामाजिक समरसता के लिए भाजपा दलितों के घर भोजन कर रही है। हम समाज की खुशहाली के लिए राजनीति करते हैं। हम दलितों के घर भी जाएंगे और पिछड़ों के घर भी जाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष शहर के ट्रांजिट हॉस्टल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कहा कि पहले भी भाजपा दलितों की खुशहाली को काम करती रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अभियान के रूप में लिया तो लोगों की इस पर नजर पड़ी। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना को लेकर हुए विवाद पर कहा कि वहां कानून व्यवस्था अपना काम कर रही है। मैंने इस प्रकरण में बयान देने वाले नेताओं से प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से बात की है। उन लोगों ने मुझे स्पष्टीकरण दिया है। कहा है कि उनके कहने का गलत अर्थ लगाया गया। प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने विश्वविद्यालय से जिन्ना का स्टैच्यू हटाने पर कहा कि इस विषय को हम आगे देखेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पांडेय ने कहा कि बीते चुनाव में प्रदेश में हम जिन सात सीटों पर चुनाव नहीं जीते थे, वहां लक्ष्य बनाकर उसे जीतना है।

पत्रकार वार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य हरिनाथ ¨सह यादव, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.