Move to Jagran APP

मंडराता रहा हेलीकॉप्टर, हर कोई रहा अचंभित

मैनपुरी जासं। बुधवार सुबह आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने को लेकर शहर में कई प्रकार की चर्चाएं रही। लोग अलग-अलग अटकलें लगाते रहे। वहीं बिछवां और करहल के ऊपर भी हेलीकॉप्टर मंडराता रहा। कुछ लोग इसे लॉकडाउन के बाद उत्पन्न हालात को हेलीकॉप्टर से जायजा लेने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सामान्य प्रक्रिया होने की बात कह रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 26 Mar 2020 06:06 AM (IST)
मंडराता रहा हेलीकॉप्टर, हर कोई रहा अचंभित
मंडराता रहा हेलीकॉप्टर, हर कोई रहा अचंभित

जासं, मैनपुरी: बुधवार सुबह आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने को लेकर शहर में कई प्रकार की चर्चाएं होती रही। लोग अलग-अलग अटकलें लगाते रहे। वहीं बिछवां और करहल के ऊपर भी हेलीकॉप्टर मंडराता रहा। कुछ लोग इसे लॉकडाउन के बाद उत्पन्न हालात को हेलीकॉप्टर से जायजा लेने का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे सामान्य प्रक्रिया होने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

सुबह करीब नौ बजे आसमान में शहर के ऊपर एक हेलीकॉप्टर मंडराता दिखाई दिया। बाद में एक और हेलीकॉप्टर आया। इस हेलीकॉप्टर ने शहर के आसपास चक्कर भी लगाया। इसे लेकर लोगों काफी उत्सुकता रही। लोग अपनी छतों पर आ गए। हेलीकॉप्टर द्वारा चक्कर लगाने के पीछे के कारण की तलाश करते रहे। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

बिछवां : कस्बा में हेलीकॉप्टर द्वारा दो चक्कर लगाए गए। बाद में हेलीकॉप्टर ग्रामीण क्षेत्र में भी मंडराता रहा। जिससे क्षेत्र के लोग भी इसे लेकर एक-दूसरे से जानकारी करते दिखाई दिए। लोगों के मुताबिक हेलीकॉप्टर काफी कम ऊंचाई पर था। इतनी कम ऊंचाई पर क्षेत्र के लोगों ने पहले कभी हेलीकॉप्टर को उड़ते नहीं देखा है।

करहल : हेलीकॉप्टर मंडराने को लेकर कस्बा के लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। कस्बे वासियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर मैनपुरी शहर की ओर से आया, चक्कर लगाने के बाद उसी ओर लौट गया। आखिर चक्कर लगाने की वजह क्या था। इसका पता नहीं लगा पा रहा है। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि हेलीकॉप्टर के मंडराने की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, पता लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.