Move to Jagran APP

शिवपाल सिंह यादव ने दिया नई पार्टी बनाने का संकेत

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुगर्ति होने के बाद भी चुनाव जीतने वाले शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी की दो बैठकों से किनारा कर लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Apr 2017 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 02 Apr 2017 04:17 PM (IST)
शिवपाल सिंह यादव ने दिया नई पार्टी बनाने का संकेत
शिवपाल सिंह यादव ने दिया नई पार्टी बनाने का संकेत

मैनपुरी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी में कभी कद्दावर नेता रहे शिवपाल सिंह यादव फिलहाल हाशिए पर हैं। अखिलेश यादव के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही शिवपाल सिंह यादव काफी असहज महसूस कर रहे थे। कल मथुरा के बाद आज मैनपुरी में भी उन्होंने नई पार्टी बनाने का संकेत दिया है। 

prime article banner

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की दुगर्ति होने के बाद भी चुनाव जीतने वाले शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी की दो बैठकों से किनारा कर लिया। शिवपाल सिंह यादव नई दिल्ली से सैफई जाते समय कुछ समय के लिए मथुरा के वृंदावन में रुके थे। इस दौरान काफी समर्थकों से घिरे शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए। वह वृंदावन के गोविन्द मठ में नवदुर्गा में चल हवन में शामिल हुए। यमुना रक्षक दल के साथ यमुना की दुर्दशा पर चर्चा की। कल शाम को शिवपाल यादव वृंदावन गोविन्द मठ आए। आचार्य विज्ञानाचार्य के निर्देशन में नवदुर्गाओं में चल रही देवी पूजन में शामिल हुए। हवन किया। इसके पश्चात उन्होंने आश्रम में बनी गौशाला में गायों को देखा। गोविन्द मठ में रह रहे यमुना रक्षक दल के अध्यक्ष जयकृष्णदास ने पूर्व राज्य मंत्री से यमुना की दुर्दशा पर चर्चा की। उन्होंने स्वामी विज्ञानाचार्य महाराज के साथ अध्यात्म पर चर्चा की। आश्रम के लोगों ने बताया कि दिल्ली से सैफई जाते समय अचानक पूर्व मंत्री संत विज्ञानाचार्य से मुलाकात करने यहां आए। करीब एक घंटे वह यहां रहे। हवन-यज्ञ में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रसाद पाया और गोसेवा भी की। 

मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी बनाने का संकेत दिया। प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। शिवपाल ने बगैर नाम लिए कहा कि जिसे बिना मेहनत के सब मिल जाता है। वह उसका दुरुपयोग करता है। जल्द नेता जी के निर्देशन में नई पार्टी बनाने का दिया संकेत। कहा मुझे पार्टी से हटाने की हुई कोशिश।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.