Move to Jagran APP

झुलसने से महिला गंभीर, सैफई रेफर

महिला ने पति पर लगाया मारपीट कर जलाने का आरोप।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 08:40 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 08:40 PM (IST)
झुलसने से महिला गंभीर, सैफई रेफर
झुलसने से महिला गंभीर, सैफई रेफर

औंछा, संवादसूत्र। क्षेत्र के गांव गुराई निवासी लक्ष्मी (25) पत्नी इंद्रपाल गुरुवार दोपहर झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण लक्ष्मी को सैफई रेफर कर दिया गया। महिला ने पति पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं जेठ ने महिला द्वारा खुद आग लगाने की बात कही है।

loksabha election banner

तीन साल पहले लक्ष्मी का विवाह इंद्रपाल के साथ हुआ था। इंद्रपाल बाइक मैकेनिक है। अपनी पत्नी के साथ कुरावली में किराए के घर में रह रहा था। पांच दिन पहले गांव आ गया था। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने पति पर मारपीट करने के बाद जलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी अलग रहते हैं। परिवार के दूसरे सदस्य दूसरे मकान में रहते हैं। घटना के समय पति-पत्नी घर में अकेले थे। घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। आरोपित पति फरार हो गया है। एसओ औंछा विजय ¨सह चंदेल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.