विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DM अंकल...स्कूल के रास्ते में जानवर करते हैं परेशान, मैनपुरी में बच्चों की शिकायत पर एक्शन

By Saurabh Kumar Shukla Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 21 Sep 2026 06:29 PM (IST)

मैनपुरी में बच्चों ने डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी से शिकायत की कि रास्ते में बंधे मवेशियों के कारण उन्हें स्कूल ...और पढ़ें

डीएम के पास अभिभावकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बच्चे।

डीएम के पास अभिभावकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बच्चे।

HighLights

  1. मवेशियों से कपड़े खराब होते, चोट लगने का डर रहता है।

  2. डीएम ने तत्काल पशु हटाने के निर्देश नगर पालिका को दिए।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। डीएम अंकल, सड़क पर मवेशी बंधने से हम स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। रास्ते में मवेशी ड्रेस खराब कर देते हैं और कई बार सींग मारकर घायल भी कर चुके हैं।

सोमवार को कुछ बच्चों ने डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के सामने अपनी पीड़ा रखी तो वह भी उनकी परेशानी सुनकर गंभीर हो गए। उन्होंने नगर पालिका ईओ बुद्धिप्रकाश को तत्काल रास्ते से पशु हटवाने के निर्देश दिए।

नगर पालिका क्षेत्र के मुहल्ला बंशी गोहरा निवासी देवेंद्र पाल परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। बच्चों ने बताया कि गली में राजेश पाल द्वारा मवेशी बांधे जाते हैं। इससे आवागमन प्रभावित रहता है। स्कूल जाते समय पशुओं के कारण कपड़े गंदे हो जाते हैं। रास्ते में गोबर व अन्य गंदगी पड़ी रहने से भी परेशानी होती है

उनका आरोप है कि पशु हटाने के लिए कहने पर संबंधित व्यक्ति विवाद करने लगता है। देवेंद्र ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। बच्चों को साथ देखकर डीएम ने उन्हें अपने पास बुलाया और पूरी बात सुनी।

इसके बाद शिकायती पत्र लेते हुए ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में रवींद्र पाल, मनोज कुमार, अनिल पाल, बदन सिंह पाल, रत्नेश पाल, सनी पाल आदि शामिल रहे।