Move to Jagran APP

अमेरिका से जो मिलना चाहिए, वह नही मिला: खुर्शीद

मैनपुरी जासं। हमको अमेरिका से जो मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत होना चाहिए लेकिन इतना बढ़ा- चढ़ाकर नहीं। यूपी में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है यहां केवल मानवाधिकारों को उल्लंघन हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बने यह मेरी निजी राय है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:07 AM (IST)
अमेरिका से जो मिलना चाहिए, वह नही मिला: खुर्शीद
अमेरिका से जो मिलना चाहिए, वह नही मिला: खुर्शीद

जासं, मैनपुरी: हमको अमेरिका से जो मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत होना चाहिए, लेकिन इतना बढ़ा- चढ़ाकर नहीं। यूपी में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है, यहां केवल मानवाधिकारों को उल्लंघन हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बने, यह मेरी निजी राय है।

loksabha election banner

यह बात कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कही। रविवार को बेवर के गांव सुल्तानपुर में बुद्धा इंग्लिश मीडियम दिव्यांग एजूकेशन एकेडमी की नींव रखने के दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत होना चाहिए, लेकिन इतना बढ़ा-चढ़ाकर नहीं होना चाहिए। अमेरिका से हमको जो मिलना चाहिए, वह नहीं मिला है। अमेरिका से संबंध बनाने का जो लाभ होना चाहिए था, वह नहीं हुआ है। कांग्रेस में बाहरी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उठ रहीं बातों पर उनका कहना था कि इस पर पार्टी में बात होगी, अंदर ही चर्चा होगी। वैसे, राहुल को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की राय उनकी निजी है।

उप्र. सरकार के कामकाज के सवाल पर पूर्व विदेश मंत्री ने इस सरकार को फेल बताते हुए कहा कि जो काम होना चाहिए था, वह नहीं हुआ है। यह शासन किसी भी एंगल से उचित नहीं है। केवल उप्र. में मानवाधिकार उल्लंघन का ही काम हो रहा है। कोई अच्छा काम नहीं हो रहा है। 2022 में सपा की 251 सीटें वाले अखिलेश यादव पर उनको बधाई देते हुए पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि हम मेहनत कर रहे हैं। अपने काम और परिश्रम से कांग्रेस भी कम नहीं रहेगी। वार्ता के दौरान उनके प्रतिनिधि प्रकाश प्रधान और एकेडमी संचालक तेजराम शाक्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.