Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों से भटकी

भाजपा केंद्र व राज्य सरकार सरकारें चलाने में हो रही विफल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने साधा निशाना।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 10:02 PM (IST)
समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों से भटकी
समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों से भटकी

बेवर (संसू) : केंद्र व राज्य सरकार अपने किए गए वायदों पर खरा नहीं उतरी। विकास कार्यों में गति नहीं है। जनता से काला धन वापस लाकर गरीबों के खातों में डालने की बात झूठी साबित हुई। भ्रष्टाचार बुरी तरह से फैला है। वहीं समाजवादी पार्टी अपने मूल्यों से भटक चुकी है।

loksabha election banner

यह बातें पूर्व मंत्री एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को संस्कारित बातों का ज्ञान आवश्यक है। शीला देवी उ.मा. विद्यालय, जोगा मोड़, पुरैया में अध्ययनरत मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राजनीतिक चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा, वर्तमान सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। समाजवादी पार्टी को जोड़ने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। उनकी पार्टी के गठन के बाद दो माह में ही सपा समेत भाजपा, बसपा, कांग्रेस अन्य दलों में घबराहट पैदा हो गई है। किसान, गरीब, नौजवान, मुसलमान, पिछड़े जिन्हें न्याय नहीं मिला, सम्मान नहीं मिला, उन्हें समाज मे सम्मान दिलाने का कार्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी करेगी। 2019 के चुनावों में हमारी पार्टी की महती भूमिका देखने को मिलेगी।

युवाओं ने पार्टी की सदस्यता की ग्रहण: कस्बा बेवर स्थित ठाकुर प्रेमपाल ¨सह के आवास पर रुके राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव ने प्रेस वार्ता की। साथ ही कर्ण बहादुर ¨सह उर्फ बाबू, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष विजय ¨सह चौहान, पूर्व प्रधानाचार्य शिवनाथ ¨सह चौहान, सूरज चौहान, सूरज गुप्ता, गुड्डू राठौर, गुड्डू वैस, प्रमोद सिसोदिया, मनोज यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव के समक्ष ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.