Move to Jagran APP

'निकाय चुनाव में भाजपा गड़बड़ी न करती तो नंबर वन होती सपा', मैनपुरी में शिवपाल सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

Shivpal Singh Yadav निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपेक्षित सीटें नहीं मिलने पर अखिलेश यादव लगातार भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। अब शिवपाल भी भाजपा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शिवपाल सिंह ने मैनपुरी में कहा कि पहले निकाय चुनाव हारने की समीक्षा पार्टी करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Wed, 17 May 2023 03:20 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2023 03:33 PM (IST)
'निकाय चुनाव में भाजपा गड़बड़ी न करती तो नंबर वन होती सपा', मैनपुरी में शिवपाल सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना
Mainpuri News In Hindi:मैनपुरी में शिवपाल सिंह ने साधा भाजपा पर निशाना

मैनपुरी, जागरण टीम। समाजवादी पार्टी सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह से चुनाव लड़ा और बहुत ही सीटें पर जीत भी दर्ज कराई। निकाय चुनाव में सपा को वोट भी बहुत अच्छा मिला। अगर भाजपा गड़बड़ियां न कराती तो समाजवादी पार्टी नंबर एक पर रहती।

loksabha election banner

सैनिक की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मैनपुरी

शिवपाल सिंह यादव बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला टीन में बलिदानी सैनिक ताले सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी तरह से बेईमानी की है। प्रशासन की मदद से गड़बड़ी कराई गई। जनता यह सच जान चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि 2024 में केवल समाजवादी पार्टी ही भाजपा के लिए चुनौती बनेगी।

लोकसभा के सवाल पर बोले- संगठन करेंगे तैयार

शिवपाल सिंह ने कहा कि अभी हम लोग निकाय चुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करेंगे। जितने भी नेता और कार्यकर्ता हैं, उनसे कहेंगे पार्टी सर्वोपरि है। टिकट मिलने के बाद सभी लोग एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा को उत्तर प्रदेश से हराने का काम समाजवादी पार्टी करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.