Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav: डिप्टी सीएम पर तंज, 'स्वास्थ्य खराब, नहीं दिख रहा कैसे चल रहे अस्पताल, भाजपा बन गई भूमाफिया'

लोकसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि इस देश में डा. बीआर आंबेडकर के बनाए संविधान से लोकतंत्र चलता है। इसके लिए लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। जनता 2024 में भाजपा का सफाया करने जा रही है। भाजपा को भी पता है इसीलिए तीन-तीन बार सर्वे कराया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Wed, 31 May 2023 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 03:38 PM (IST)
Akhilesh Yadav: डिप्टी सीएम पर तंज, 'स्वास्थ्य खराब, नहीं दिख रहा कैसे चल रहे अस्पताल, भाजपा बन गई भूमाफिया'
Akhilesh Yadav In Mainpuri: मैनपुरी में आए अखिलेश यादव ने साधा भाजपा पर निशाना।

मैनपुरी, जागरण टीमसपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। मैनपुरी में पोस्टमार्टम के नाम पर रिश्वत लेने वाले प्रकरण का उल्लेख लेते हुए कहा कि प्रदेश के डिप्टी का शायद खुद स्वास्थ्य खराब है, वह देख ही नहीं पा रहे हैं कि अस्पताल कैसे चल रहे हैं।

loksabha election banner

जहां खाना खाते हैं पहले से बता देते हैं क्या खाएंगे

अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम के दलित के घर भोजन करने पर भी चुटकी ली। बाेले कि मुझे लगते हैं भाजपा वाले जहां भी खाना खाने जाते हैं, पहले बता देते हैं कि क्या खाएंगे। सपा मुखिया ने कहा कि 2024 में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इसी कारण तीन-तीन बार सर्वे करा रही है। सर्वे के बाद दो-दो बार के सांसदों के भी टिकट कट जाएंगे।

मनोज यादव के घर आए थे सपा मुखिया

अखिलेश यादव नगर में आरसीएल ग्रुप के निदेशक इंजीनियर मनोज यादव के यहां उनके पुत्र और पुत्रवधू को आशीर्वाद देने आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। निकाय चुनाव में हमारे जीते हुए प्रत्याशियों को हरा दिया गया। चंदौली में किन्नर समाज ने सही काम किया। उनके जीते हुए प्रत्याशी को जब प्रमाण पत्र नहीं दिया तो उन्होंने न्याय की लड़ाई लड़ी। भाजपा यही चाहती है कि लोग न्याय को अपने हाथ में ले लें, परंतु हम अपने लोगों को ऐसा न करने के लिए कह रहे हैं।

भूमाफिया बन गयी भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा भूमाफिया बन गई है। मुख्यमंत्री पिछले दिनों यहां आए थे, उनको यहां रजिस्ट्री दफ्तर से जानकारी मांगनी चाहिए थी कि कितनी रजिस्ट्री भाजपा वालों ने कराई है। अकेले मैनपुरी नहीं, अयोध्या, वाराणसी, आगरा से लेकर लखनऊ तक भाजपा वाले ऐसा ही कर रहे हैं। प्रशासन जमीनों पर कब्जा करा रहा है। किसी तालाब पर यदि भाजपा वालों की नजर पड़ जाए तो वहां प्लाटिंग हो जाएगी। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। डीजीपी कार्यवाहक बनाए जा रहे हैं, मुझे तो लगता है कि मुख्यमंत्री भी कार्यवाहक ही हैं।

विपक्षी दलों को अपमानित कर रही भाजपा

नये संसद भवन के उदघाटन में न जाने के प्रश्न पर कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज से आने वाली देश की महिला राष्ट्रपति को ही नहीं बुलाया। हमने इस भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया। इस देश का सबसे बड़ा नुकसान छुआछूत ने किया हे, परंतु भाजपा शायद हजारों साल पुरानी मानसिकता के हिसाब से सोचती है, इसी कारण महिला राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। भाजपा लगतार विपक्षी नेताओं को अपमानित कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.