Move to Jagran APP

समाधि का किया एलान, पुलिस ने असफल किया प्रयास

मैनपुरी जासं। दिल्ली से कई दिन बाद गांव लौटे वृद्ध ने खुद को देवी का भक्त बताते हुए नवरात्र के प्रथम दिन समाधि लेने का एलान कर दिया। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने वृद्ध के इरादे को असफल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:21 AM (IST)
समाधि का किया एलान, पुलिस ने असफल किया प्रयास
समाधि का किया एलान, पुलिस ने असफल किया प्रयास

जासं, मैनपुरी : दिल्ली से कई दिन बाद गांव लौटे वृद्ध ने खुद को देवी का भक्त बताते हुए नवरात्र के प्रथम दिन समाधि लेने का एलान कर दिया। जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने वृद्ध के इरादे को असफल कर दिया।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव खिरिया पीपर निवासी शिवराज सिंह (62) दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार को वे गांव लौटे। गांव वालों को बताया कि वे देवी के भक्त हैं। देवी ने नवरात्र में समाधि लेने का आदेश दिया है। नौ दिन समाधि में रहने के बाद मैं जिदा वापस निकलूंगा। गांव के लोग भी शिवराज सिंह की बातों में आ गए।

गांव के बाहर नहर पटरी किनारे एक गड्ढा खोदा गया। शनिवार को नवरात्र प्रारंभ होने के दिन सुबह छह बजे से ही गड्ढे के आसपास गांव के लोग जमा होने लगे। महिलाएं भजन गाने लगीं। गांव के लोगों ने बैंड मंगा बुला लिया। बैंड भी बजने लगा। समाधि की जानकारी मिलते ही एसडीएम कुरावली रतन वर्मा व सीओ कुरावली दद्दन प्रसाद मौके पर पहुंच गए। उस समय शिवराज सिंह गड्ढे में घुसने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बैंड बजा रहे हजूर अली, गयाप्रसाद निवासी मधुकरपुर कुरावली को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य लोग वहां से खिसक गए।

शिवराज सिंह को थाना कुरावली लाया गया। पुलिस के सामने उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि वह समाधि नहीं ले रहा था, बल्कि नाटक कर रहा था, ताकि गांव के लोगों को उसकी भक्ति की शक्ति पर भरोसा हो जाए। पुलिस ने शिवराज सिंह व बैंड बजाने वालों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है। एसडीएम ने बताया कि शिवराज अंध विश्वास फैलाने का प्रयास कर रहा था, जिसे सफल नहीं होने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.