लूट का आरोपित नकदी सहित गिरफ्तार
तीन महीने पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 09:44 PM (IST)
बरनाहल, संवादसूत्र। तीन महीने पहले ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई राशि में से 25 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
बरनाहल के फूलापुर निवासी सतेंद्र कुमार गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 16 अक्टूबर 2018 को शाम वे अपने भतीजे प्रवीन कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। नगला भाईखां मोड़ के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 65 हजार रुपये व अंगूठियां लूट ली थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद घटना का राजफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रदीप कुमार निवासी दोस्तपुर करहल पकड़ में नहीं आ रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें