खेतों में घुसा नहर का ओवरफ्लो पानी
भोगांव संसू। बारिस के पाने से उफनाई लोअर गंगनहर ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। नहर में ओवरफ्लो पानी खेतों की ओर रूख कर गया। गेहूं की फसल में पानी भर जाने से किसानों का खासा नुकसान हुआ। प्रशासन के सहयोग से बमुश्किल पानी के बहाव को किसानों ने थाम कर राहत की सांस ली।
संसू, भोगांव: बारिश के पाने से उफनाई लोअर गंगनहर ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। नहर में ओवरफ्लो पानी खेतों की ओर रुख कर गया। गेहूं की फसल में पानी भरने से किसानों का खासा नुकसान हुआ। प्रशासन के सहयोग से बमुश्किल पानी के बहाव को किसानों ने थाम कर राहत की सांस ली।
तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लोअर गंगनहर कानपुर ब्रांच में दो दिनों से बारिश के बाद पानी बढ़ गया है। नहर में पानी का बहाव बढ़ने से ग्रामसभा सुगांव के गांव मजरा नगला मोती के सामने अचानक पटरी के ऊपर से पानी निकलने लगा। बहाव तेज होने के चलते गेहूं की फसल में पानी भरना शुरू हो गया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर ओवर फ्लो पानी रोकने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम सुधीर कुमार सोनी ने क्षेत्रीय लेखपाल अवध बिहारी को मौके पर भेजकर फसल में भरे पानी से हुए नुकसान का आकलन कराया। गांव सुगांव व नगला मोती के दो दर्जन से ज्यादा किसानों की 200 बीघा फसल में पानी भर गया। सर्वाधिक नुकसान गेहूं की फसल में हुआ है। लेखपाल ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।