मस्जिद नहीं बनी तो राम मंदिर भी नहीं बनेगा
प्रसपा नेता ने दिया विवादित बयान, बोले, हमारे नेता भी यही चाहते हैं।
मैनपुरी, जागरण संवाददाता : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव के प्रतिनिधि एहसान खान ने कहा कि अयोध्या मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। यदि वहां बनी मस्जिद विवादित है तो राम मंदिर भी विवादित ही है। हमारे नेता का भी यही कहना है कि अगर मस्जिद नहीं बनी तो विवादित स्थल पर राम मंदिर भी नहीं बनेगा।
वे शनिवार की दोपहर पार्टी के जिला प्रभारी किशन दुबे के गोपालनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता के भी सगे न हुए। दिल्ली में ले जाकर उन पर तंत्र-मंत्र करा गंदी राजनीति खेली है। वे आरएसएस की मानसिकता से ग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव को भी आरएसएस का एजेंट बता संघ प्रमुख के इशारे पर काम करने वाली कठपुतली कह दिया।
आरोप लगाते हुए कहा कि अपने पुत्र अक्षय यादव को सीबीआई जांच से बचाने के लिए ही उन्होंने आरएसएस की शरण ली है। संरक्षक मुलायम ¨सह यादव ने मैनपुरी का नाम उठाया था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उस नाम को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अलीगढ़ में हुए नौशाद-मुस्तकीम एनकाउंटर को फर्जी बता उसकी जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को लखनऊ में प्रसपा की रैली समाजवाद को बचाने के लिए होगी। यह रैली मैनपुरी से सपा के किले को पूरी तरह से ध्वस्त कर देगी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रसपा नेता सुजान ¨सह यादव, जिलाध्यक्ष वोट ¨सह यादव भी मौजूद रहे।