दो घंटे तक बारिश और बूंदाबांदी, बिगड़ी आलू की सेहत
- फोटो- 12 से 15- 39 से 41तक- मौसम की आफत- - आकाशीय गरज के साथ हुई बारिश से अन्नदाता के सिकुड़े चेहरे - हवा और बरखा की वजह से खेतों में लेटी नजर आई गेहूं की फसल मैनपुरी जासं। गुरुवार सुबह से ही काले बादलों ने जिले के आसमान को आगोश में ले लिया। गर्जना के साथ हुई बारिश से आलू राजा मिट्टी में कुम्हला गया तो सरसों भीगती नजर आई। हवा के साथ चली हवा की वजह से गेहूं भी खेतों में बिछा दिखा। मेहनत की फसल को पानी में देखकर किसान परेशान हो गए। बदले मौसम से तापमान गिरा तो नागरिकों को फिर ठंड का अहसास हुआ। वहीं आलू सरसों और गेहूं की फसलों में पानी भर गया। मौसम के ऐसे हाल से नागरिक और व्यापारी भी परेशान नजर आए।
जासं, मैनपुरी: गुरुवार सुबह से ही काले बादलों ने जिले के आसमान को आगोश में ले लिया। गर्जना के साथ हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। इस बारिश से सब्जियों के राजा आलू की तो सेहत ही बिगड़ गई है। बारिश के साथ चली हवा से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। फसल में पानी को भरा देख देख किसान चिंता में डूब गए हैं। बदले मौसम से तापमान गिरा तो एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ।
सरसों भीगी, पानी में डूबा राजा
गुरुवार सुबह दो घंटे से ज्यादा समय तक अनवरत हुई बारिश और बूंदाबांदी से खेतों में पानी भर गया। इससे मिट्टी में दबे राजा बाहर आ गए। खेतों में पानी भर जाने से उनके खराब होने की संभावना अधिक हो गई है। गेहूं की फसल में नुकसान होने की आशंका है।
राहों पर भरा पानी, आवागमन बाधित
शहर और कस्बों के अलावा गांवों में बूंदाबांदी और बारिश से राहों पर पानी भर गया। कीचड़ जैसे हालात बन गए। इससे आवागमन बाधित रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।
दो दिन और बेचैनी बढ़ाएगा मौसम
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार के अनुसार, अभी मौसम के दो दिन तक ऐसे ही मिजाज रहेंगे। छह और सात मार्च तक तेज बारिश, आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।
जनजीवन रहा प्रभावित
गुरुवार सुबह से हवा के साथ बारिश और बूंदाबांदी की वजह से जनजीवन भी प्रभावित नजर आया तो बस और रेलवे स्टेशन पर भी जरूरत पर यात्रा करने वाले की नजर आए। ऐसे में रोडवेज बसें खाली दौड़ती दिखी, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ कम दिखी।
दिन में छाया अंधेरा
सुबह ही सुबह आसमान में काले बादल छा गए तो अंधेरा छा गया। दिन में उजाले के लिए लोगों ने कृत्रिम प्रकाश का सहारा लेना पड़ गया। वाहनों को भी सुबह नौ बजे लाइट जलाकर राह नापनी पड़ी।
डिप्टी सीएम के आगमन के चलते मशीन से निकलवाया पानी
गुरुवार को हुई दो घंटे की अनवरत बारिश और बूंदाबांदी से शहर के तमाम स्थानों पर जलभराव हो गया। कलक्ट्रेट पर भी जलभराव के नजारे दिखे। डीप्टी सीएम के आगमन को लेकर यहां से ऐसे पानी को निकालने के लिए पालिका की दो मशीनें लगाई गईं, जिनसे पानी भरकर नालों में डलवाया गया।