Move to Jagran APP

बारिश बन रही आफत, गिरने लगे मकान

अब बारिश आफत बनने लगी है। गांवों में कच्चे मकान गिरने लगे हैं। रविवार को भी भोगांव बेवर और सुल्तानगंज क्षेत्र में कई मकान धराशायी हो गए। संयोग से जनहानि नहीं हुई। कई स्थानों पर पशु जरूर इस मलबे में दब गए। अब पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा मांगा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 05:42 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 05:42 AM (IST)
बारिश बन रही आफत, गिरने लगे मकान
बारिश बन रही आफत, गिरने लगे मकान

जागरण टीम, मैनपुरी: अब बारिश आफत बनने लगी है। गांवों में कच्चे मकान गिरने लगे हैं। रविवार को भी भोगांव, बेवर और सुल्तानगंज क्षेत्र में कई मकान धराशायी हो गए। संयोग से जनहानि नहीं हुई। कई स्थानों पर पशु जरूर इस मलबे में दब गए। अब पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा मांगा है।

loksabha election banner

भोगांव में बारिश से दो मकान गिर गए। क्षेत्र के गांव बनहार निवासी सूरजपाल और अजय सिंह के मकान शनिवार रात हुई तेज बारिश के चलते धराशायी हो गए। मकानों के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।

बेवर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में रविवार रात हुई बरसात में एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें रक्षपाल सिंह बाल-बाल बच गये। मकान गिरने से पहले वह बाहर खड़ंजा पर खड़े हुए थे। रक्षपाल मकान में अकेले रहते थे। पत्नी और बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है। मामले की सूचना लेखपाल को दी गई है। बिछवां थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश की वजह से दो मकान गिर गए। गांव वरधनिया निवासी अजब सिंह पुत्र रघुनंदन का मकान कच्चा मकान था। तेज बारिश के कारण पहले दीवार और फिर छत गिर गई। हादसा के समय वह स्वजन के साथ घर के बाहर छप्पर में बैठे थे। खाने की वस्तुओं मलबे में दबकर खराब हो गई। सुल्तानगंज निवासी सफीक सयाद पुत्र अनवर का कच्चा मकान भी भरभरा कर गिर पड़ा, यहां भी खाने पीने की वस्तुएं दबकर नष्ट हो गई। वहीं बकरी घायल हुई है।

बारिश से गिरा पारा, मिली राहत

जासं, मैनपुरी: रविवार सुबह से आसमान पर छाए बादल शाम को बारिश बनकर बरसे तो तापमान नीचे आ गया। इससे नागरिकों को काफी राहत मिली। बारिश का यह क्रम काफी देर तक चला। एक दिन पहले भी जिले में जोरदार बारिश हुई। इसके दूसरे दिन भी सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा जमा था। वैसे, बीच-बीच में धूप भी खिल रही थी। शाम होने से पहले आसमान पर छाए बादल बरसने लगे। इससे दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर नजर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.