बदायूं से बंजारा समुदाय के संदिग्ध उठा लाई पुलिस
करहल (मैनपुरी): एक महीने पहले करहल में हुए लूटकांड में पुलिस ने बदायूं से पकड़ लिया है।
संवाद सूत्र, करहल (मैनपुरी): एक महीने पहले करहल में हुए लूटकांड में पुलिस ने बदायूं का रुख किया है। पुलिस की एक टीम बदायूं की खाक छान रही है। बंजारा समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
14 अप्रैल की रात डंडाधारी बदमाशों ने कस्बा करहल स्थित दो घरों में धावा बोलकर लाखों की लूट की थी। एक घर में परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। घटना का राजफाश करने के लिए कई टीमें बनाई गई थी। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। इसी बीच तीन दिन पहले कासगंज में हुई दो डकैती घटना के बाद पुलिस को लगा था कि करहल व कासगंज की घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। मैनपुरी पुलिस ने करहल पुलिस से संपर्क स्थापित कर सुरागों का आदान प्रदान किया था।
इसी बीच पुलिस को घटना के तार बदायूं से जुड़े होने की बात पता चली। सोमवार की रात पुलिस ने बदायूं के सहसवान क्षेत्र में कई स्थानों पर छापामारी की। बंजारा समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर करहल लाया गया है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।