Move to Jagran APP

समान पक्षी विहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद सूत्र, किशनी: पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से रविवार शाम को जिलाधिकारी प्रदीप कुमा

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 11:32 PM (IST)
समान पक्षी विहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
समान पक्षी विहार में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद सूत्र, किशनी: पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से रविवार शाम को जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने किशनी क्षेत्र स्थित समान पक्षी विहार का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की हर छोटी-बड़ी चीज के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही कब्जेदारों से पक्षी विहार की जमीन मुक्त कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

सबसे पहले जिलाधिकारी ने समान पक्षी विहार पहुंचकर यहां पक्षियों के कलरव का आनंद लिया। उन्होंने दूरबीन के माध्यम से सैकड़ों बीघे में फैले तालाब में सैर कर रहे पक्षियों को निहारा। काफी देर तक वे इन पक्षियों के कलरव के एहसास में डूबे रहे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से पक्षियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एक पर्यटन स्थल के रूप में समान पक्षी विहार को अभी और विकसित करने की जरूरत है। पक्षी विहार में विदेशी पक्षी भी हर साल आते हैं, जो वास्तव में अद्भुत है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को समान पक्षी विहार को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे इतना सुंदर बनाया जाए कि जिले के साथ-साथ प्रदेश के हर कोने से लोग यहां भ्रमण करने आएं। इसके बाद उन्होंने पक्षी विहार के आसपास की की भूमि पर अवैध कब्जे के बारे में भी जानकारी जुटाई। उन्होंने जल्द से जल्द पैमाइश कर भूमि से कब्जा हटावाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार, वन रेंज अधिकारी सर्वेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.