बेटियों से ही तो बढ़ता पीढि़यों का मान
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अभियान के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम का
जागरण संवाददाता, मैनपुरी :
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अभियान के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम का आगाज सोमवार को शहर के कचहरी रोड स्थित कुं. आरसी महिला महाविद्यालय से किया गया। जिम्मेदारों ने यहां नारी शक्ति का आह्वान करते हुए सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में बेहद संवेदनशील मुद्दा बेटियों की सुरक्षा है। सामाजिक प्रयासों से ही इस बुराई का खात्मा किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएं। उप जिलाधिकारी सदर अमित ¨सह ने कहा कि ¨लगानुपात के अनुसार महिलाओं की तादात घट रही है। इसके लिए समाज में व्याप्त कुरीतियां ही जिम्मेदार हैं। जब तक हम आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक कुरीतियों का खात्मा नहीं हो सकता। हम सभी को ऐसी दो बेटियों का स्कूलों में दाखिला कराना होगा जो शिक्षा से दूर हों। सदर विधायक राजू यादव ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही समाज की बुराइयों को मिटाने की पहल हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक महिला को उनके अधिकारों की जानकारी हो। इसके लिए सार्वजनिक गोष्ठियों का आयोजन कर उन्हें उनके अधिकारों से रूबरू कराया जाए। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर ने कहा कि यह दुख का विषय है कि बेटियां तो मां के गर्भ में भी सुरक्षित नहीं हैं। जरूरत कोख के कातिलों पर शिकंजा कसने की है और इसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। गोष्ठी को संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा ¨सह, सर्वेक्षण अधिकारी अलका मिश्रा और प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने भी संबोधित किया।
संचालन डॉ. अलका पाठक ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।